Trending

डिजिटल हेल्थ में बड़ा कदम, आरोग्य सेतु 2.0 और UHI लॉन्च

Major Step in Digital Health: Aarogya Setu 2.0 and UHI Launched

दिल्ली/प्रतिनिधि : डिजिटल इंडिया मिशन के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटल बदलाव को नई गति देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में कई महत्वपूर्ण डिजिटल हेल्थ पहलों का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और राष्ट्रीय ईएचआर मानक संसाधन केंद्र द्वारा विकसित इन पहलों का उद्देश्य देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच, स्वास्थ्य डेटा के सुरक्षित आदान-प्रदान और डिजिटल हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाना है।

यह भी पढ़िएः
पश्चिम बंगाल में OBC आरक्षण कानून में बड़ा बदला

इस अवसर पर छोटे क्लीनिकों के डिजिटलीकरण के लिए eSushrut@Clinic लॉन्च किया गया। साथ ही यूनिफाइड हेल्थ इंटरफेस (UHI), आयुष्मान सारथी व्हाट्सएप चैटबॉट और दवाओं की जानकारी के मानकीकरण हेतु ड्रग रजिस्ट्री भी शुरू की गई। इसके अलावा आरोग्य सेतु 2.0 को भारत के समग्र डिजिटल हेल्थ ऐप के रूप में लॉन्च किया गया। इस ऐप के माध्यम से नागरिक एक ही प्लेटफॉर्म पर स्वास्थ्य रिकॉर्ड, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी और AI आधारित हेल्थ इनसाइट्स जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker