Trending

केंद्र सरकार ने हटाए पेट्रोल-डीजल बिक्री के प्रतिबंध

Central Government Lifts Restrictions on Petrol and Diesel Sales

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की खुदरा बिक्री पर लगाए गए अस्थायी नियामक प्रतिबंधों को वापस लेने का फैसला किया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, 1 जुलाई 2026 से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों के सभी खुदरा पेट्रोल पंपों पर मोटर स्पिरिट (पेट्रोल) और हाई स्पीड डीजल (एचएसडी) की बिक्री सामान्य रूप से शुरू होगी। सरकार ने ये अस्थायी प्रतिबंध 12 जून 2026 को लागू किए थे, जब पश्चिम एशिया संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों में तेजी आई थी।

यह भी पढ़िएः
डिजिटल हेल्थ में बड़ा कदम, आरोग्य सेतु 2.0 और UHI लॉन्च

इसके बावजूद देश में खुदरा ईंधन कीमतें स्थिर रखी गईं, जिससे खुदरा और थोक कीमतों के बीच बड़ा अंतर पैदा हो गया। इस स्थिति का लाभ उठाकर कुछ औद्योगिक और संस्थागत उपभोक्ताओं द्वारा बड़ी मात्रा में ईंधन खरीदा जा रहा था, जिससे जमाखोरी और कालाबाजारी की आशंका बढ़ गई थी। मंत्रालय ने कहा कि हालात सामान्य होने के बाद अब सभी अस्थायी प्रतिबंध समाप्त कर दिए गए हैं और ईंधन की आपूर्ति सामान्य रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker