Trending

CBSE की नई भाषा नीति से 9वीं-10वीं के छात्रों को छूट

Exemption for Class 9-10 Students from CBSE New Language Policy

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नई तीन-भाषा नीति के क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। बोर्ड ने मौजूदा कक्षा 10 के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए कहा है कि इस बैच पर नई तीन-भाषा नीति लागू नहीं होगी और वे पहले से लागू व्यवस्था के अनुसार ही अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे। वहीं, शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9 में पढ़ रहे छात्रों को एक बार के लिए विशेष छूट दी गई है। ऐसे छात्र दो विदेशी भाषाएं जारी रख सकते हैं, लेकिन उन्हें तीसरी भाषा के रूप में एक भारतीय भाषा अनिवार्य रूप से पढ़नी होगी।

यह भी पढ़िएः
महाराष्ट्र बनेगा डिफेंस उत्पादन का नया हब

CBSE ने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्तमान में कक्षा 7 से 9 में अध्ययनरत छात्रों को कक्षा 10 में पहुंचने पर तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी। बोर्ड के अनुसार, नई भाषा नीति, गणित एवं विज्ञान की दो-स्तरीय प्रणाली सहित अन्य शैक्षणिक सुधारों को 2026-27 से चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker