महाराष्ट्र बनेगा डिफेंस उत्पादन का नया हब
Maharashtra to Become a New Hub for Defence Manufacturing
नवी मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वेस्ट महाराष्ट्र डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक शुभम गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार इनोवेशन, रिसर्च और स्वदेशीकरण को बढ़ावा देकर रक्षा उत्पादन को नई गति दे रही है। वे पुणे में रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग द्वारा आयोजित ‘डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता’ विषयक राष्ट्रीय स्तरीय डिविजनल समिट को संबोधित कर रहे थे।
यह भी पढ़िएः पीयूष गोयल का ग्रीस दौरा, निवेश पर रहेगा फोकस
उन्होंने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और एडवांस्ड इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में स्थानीय उद्योगों की भागीदारी बढ़ाई जा रही है। इससे आयात पर निर्भरता कम होगी, रोजगार और निवेश में वृद्धि होगी तथा महाराष्ट्र की औद्योगिक प्रगति को नई दिशा मिलेगी। सम्मेलन में उद्योग विशेषज्ञों ने रक्षा क्षेत्र में नवाचार, स्वदेशीकरण, क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे और केंद्र-राज्य समन्वय पर विस्तार से चर्चा की।



