Trending

पीयूष गोयल का ग्रीस दौरा, निवेश पर रहेगा फोकस

Piyush Goyal’s Visit to Greece: Focus on Investment

विशेष/प्रतिनिघि : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ब्रिटेन की सफल यात्रा के बाद ग्रीस की राजधानी एथेंस पहुंच गए हैं। उनके साथ भारतीय उद्योग जगत का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद है। इस दौरे का उद्देश्य भारत और ग्रीस के बीच व्यापार, निवेश तथा आर्थिक सहयोग को नई दिशा देना है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल एथेंस में आयोजित विभिन्न स्टार्टअप कार्यक्रमों में भाग लेगा और ग्रीस के उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगा। इन बैठकों में बुनियादी ढांचा, डिजिटल तकनीक, रक्षा, खाद्य प्रसंस्करण और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष चर्चा होगी।

यह भी पढ़िएः
भारत ने इंग्लैंड को शूटआउट में हराया, बढ़ा आत्मविश्वास

प्रतिनिधिमंडल ग्रीस की प्रमुख कंपनियों का दौरा भी करेगा। इससे पहले लंदन में भारत और ब्रिटेन के उद्योगपतियों की बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते को समर्थन मिला था। विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा भारत-ग्रीस आर्थिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker