Trending

भारत ने इंग्लैंड को शूटआउट में हराया, बढ़ा आत्मविश्वास

India Beats England in Shootout; Confidence Boosted

विशेष/प्रतिनिघि : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लंदन में खेले गए एफ.आई.एच. प्रो लीग के रिवर्स मुकाबले में इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मैच 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 3-2 से मात दी।

यह भी पढ़िएः
TET पेपर लीक: 3आरोपी 6 जुलाई तक पुलिस हिरासत में

यह एफ.आई.एच. हॉकी प्रो लीग में भारतीय टीम का हॉकी विश्व कप से पहले अंतिम मुकाबला था। इस जीत ने टीम का मनोबल और आत्मविश्वास काफी बढ़ा दिया है। अब भारतीय टीम विश्व कप में इसी लय को बरकरार रखते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी। खेल प्रेमियों को टीम से विश्व कप में पदक जीतने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker