Trending

अमरनाथ यात्रा : BSF-CISF का बड़ा सर्च ऑपरेशन

Amarnath Yatra: Major Search Operation by BSF and CISF

जम्मू-कश्मीर/प्रतिनिधि : जम्मू-कश्मीर में तीन जुलाई से शुरू होने वाली वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू और सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) संयुक्त रूप से अर्निया सीमा क्षेत्र, रथाना, सलेहर, चक जगतू समेत कई संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़िएः
भूकंप पीड़ित वेनेजुएला के साथ भारत की एकजुटता

इसके अलावा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। यात्रा मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा एजेंसियां हर संभावित चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker