भूकंप पीड़ित वेनेजुएला के साथ भारत की एकजुटता
India Stands in Solidarity with Earthquake-Hit Venezuela
विशेष/प्रतिनिधि : वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप के बाद भारत ने मानवीय सहायता और आपदा राहत मिशन ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ की शुरुआत की है। विदेश मंत्रालय के अनुसार भारतीय वायुसेना के दो विशेष विमानों के जरिए राहत सामग्री और 41 सदस्यीय बचाव दल वेनेजुएला भेजा गया है। राहत दल में भारतीय सेना की फील्ड हॉस्पिटल यूनिट, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ तथा अनुभवी बचावकर्मी शामिल हैं। इसके साथ ही चिकित्सा उपकरण, आवश्यक दवाइयां और अन्य राहत सामग्री भी भेजी गई है।
यह भी पढ़िएः PM मोदी का सेशेल्स दौरा, हिंद महासागर पर बड़ा फोकस
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत इस कठिन समय में वेनेजुएला की सरकार और वहां के नागरिकों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। भारत ने भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही, भारत ने वेनेजुएला सरकार के साथ समन्वय बनाए रखते हुए हर संभव अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराने का भी भरोसा दिलाया है।



