PM मोदी का सेशेल्स दौरा, हिंद महासागर पर बड़ा फोकस
PM Modi's Seychelles Visit: Major Focus on the Indian Ocean
दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से सोमवार तक सेशेल्स की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार समारोह में भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत और भारतीय रक्षा बल की टुकड़ी भी भाग लेगी, जो दोनों देशों के मजबूत रक्षा संबंधों का प्रतीक है। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
यह भी पढ़िएः अमित शाह आज गुजरात में लॉन्च करेंगे भारत टैक्सी सेवा
दोनों नेता रक्षा, समुद्री सुरक्षा, विकास सहयोग, व्यापार और हिंद महासागर क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री सेशेल्स की राष्ट्रीय सभा को भी संबोधित करेंगे और वहां रह रहे भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगे। भारत और सेशेल्स के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंध लंबे समय से मजबूत रहे हैं। प्रधानमंत्री की यह यात्रा हिंद महासागर क्षेत्र में दोनों देशों की साझेदारी को नई मजबूती देने के साथ-साथ क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास सहयोग को भी नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।



