Trending

अमित शाह आज गुजरात में लॉन्च करेंगे भारत टैक्सी सेवा

Amit Shah to Launch 'Bharat Taxi' Service in Gujarat Today

अहमदाबाद/प्रतिनिधि : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज गुजरात में देश की पहली सहकारिता आधारित डिजिटल टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ करेंगे। यह पहल सहकारिता के सिद्धांतों पर आधारित है, जिसमें “सारथी ही मालिक” की अवधारणा को लागू किया गया है। इस मॉडल के तहत टैक्सी चालक केवल सेवा प्रदाता नहीं बल्कि संस्था के भागीदार और मालिक भी होंगे, जिससे उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण के साथ सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़िएः
PoK में अत्याचार पर ब्रिटेन सख्त, पाकिस्तान से मांगा जवाब

उद्घाटन समारोह में सहकारिता क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा भारत टैक्सी से जुड़े 4,000 से अधिक सारथी शामिल होंगे। प्रारंभिक चरण में यह सेवा अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, द्वारका, सोमनाथ, जामनगर, भावनगर, आनंद, नाडियाड, मेहसाणा, जूनागढ़, वलसाड और अमरेली सहित 14 जिलों में शुरू की जाएगी। सरकार का लक्ष्य अगले महीने तक इस सेवा का विस्तार पूरे गुजरात में करना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker