Trending

PoK में अत्याचार पर ब्रिटेन सख्त, पाकिस्तान से मांगा जवाब

UK Takes a Firm Stand on Atrocities in PoK; Seeks Response from Pakistan

विशेष/प्रतिनिधि : ब्रिटेन में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है। ब्रिटिश सांसदों ने PoK में नागरिकों की मौत और प्रदर्शनकारियों पर की गई कथित कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सांसदों ने ब्रिटिश सरकार से मांग की है कि वह इस मुद्दे को पाकिस्तान सरकार के समक्ष मजबूती से उठाए। इस संबंध में ब्रिटेन स्थित पाकिस्तान के हाई कमिश्नर से जवाब मांगा गया, जबकि मध्य पूर्व, अफगानिस्तान और पाकिस्तान मामलों के मंत्री लॉर्ड फाल्कनर के समक्ष भी यह विषय रखा गया।

यह भी पढ़िएः
भारत आएंगी जापान की PM सानाए ताकाइची, अहम दौरा

लेबर पार्टी के सांसद एंड्रयू पेक्स ने कहा कि वह PoK में मानवाधिकारों के मुद्दे को सरकार के सर्वोच्च स्तर तक ले जाएंगे और इस पर चुप नहीं बैठेंगे। बैठक में कुछ सांसदों ने मानवाधिकार उल्लंघनों के आरोप झेल रहे पाकिस्तानी अधिकारियों पर मैग्नित्स्की-स्टाइल प्रतिबंध लगाने की भी मांग की, जिसके तहत उनकी संपत्तियां फ्रीज़ करने और यात्रा प्रतिबंध लगाने जैसे कदम उठाए जा सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker