Trending

बिहार की गुरिया बनीं इंडियन प्लेयर ऑफ द सीजन

Bihar’s Guriya Named ‘Indian Player of the Season’

पटना/प्रतिनिधी : बिहार की उभरती रग्बी खिलाड़ी गुरिया ने रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित ‘इंडियन प्लेयर ऑफ द सीजन’ पुरस्कार जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। सम्मान मिलने के बाद गुरिया ने अपनी सफलता का श्रेय बिहार सरकार की खेल प्रोत्साहन नीतियों और खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं को दिया। उन्होंने विशेष रूप से ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल ने खिलाड़ियों में नया आत्मविश्वास और उत्साह पैदा किया है।

यह भी पढ़िएः
पीयूष गोयल तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर रवाना

गुरिया ने कहा कि सरकार की सकारात्मक नीतियों से युवाओं का खेलों की ओर रुझान बढ़ा है और वे राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित हो रहे हैं। उन्होंने अपने प्रशिक्षकों, परिवार, टीम प्रबंधन और खेल विभाग का आभार व्यक्त किया। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि गुरिया की यह उपलब्धि बिहार में रग्बी को नई पहचान दिलाएगी और आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker