पीयूष गोयल तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर रवाना
Piyush Goyal Departs for Three-Day Visit to the UK
दिल्ली/प्रतिनिधी : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर ब्रिटेन रवाना हो गए। यह दौरा भारत और ब्रिटेन के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) तथा दोहरे अंशदान समझौते के लागू होने से पहले महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे के दौरान पीयूष गोयल ब्रिटेन के व्यापार एवं वाणिज्य मंत्री पीटर काइल के साथ उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें व्यापार समझौते के प्रभावी क्रियान्वयन, निवेश बढ़ाने और पेशेवरों की आवाजाही को सुगम बनाने पर चर्चा होगी।
यह भी पढ़िएः राज्यपाल ने रानी दुर्गावती को दी श्रद्धांजलि
गोयल लंदन में आयोजित इंडिया ग्लोबल फोरम के उद्घाटन सत्र को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे एचएसबीसी, रोल्स-रॉयस सहित कई वैश्विक कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों, निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक भारत-ब्रिटेन के द्विपक्षीय व्यापार को 120 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाना है।



