राज्यपाल ने रानी दुर्गावती को दी श्रद्धांजलि
Governor Pays Tribute to Rani Durgavati
भोपाल/प्रतिनिधी : मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके अद्वितीय साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर रानी दुर्गावती के बलिदान का स्मरण किया और उनके आदर्शों को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
यह भी पढ़िएः संविधान हत्या दिवस: अधिकारों की रक्षा का संदेश
लोकभवन के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक खांडेकर, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी सहित लोकभवन एवं जनजातीय प्रकोष्ठ के सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रानी दुर्गावती के शौर्य, स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।



