Trending

BRICS 2026 : ऊर्जा सहयोग पर भारत की बड़ी पहल

BRICS 2026: India's Major Initiative on Energy Cooperation

गुरुग्राम/प्रतिनिधी : ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत भारत आज से हरियाणा के गुरुग्राम में 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक की मेजबानी कर रहा है। दो दिवसीय यह बैठक ऊर्जा सुरक्षा, सतत विकास और वैश्विक ऊर्जा सहयोग को नई दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। बैठक में सभी 11 ब्रिक्स सदस्य देशों के ऊर्जा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं। चर्चा के प्रमुख विषयों में ऊर्जा सुरक्षा एवं स्थिरता, ऊर्जा तक समान और सुलभ पहुंच तथा प्रौद्योगिकी एवं नवाचार को बढ़ावा देना शामिल है। इस वर्ष भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का विषय “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” रखा गया है।

यह भी पढ़िएः
ऑपरेशन यमलकमली: 7 साल बाद तस्कर गिरफ्तार

भारत इस मंच के माध्यम से ग्लोबल साउथ की ऊर्जा आवश्यकताओं और विकासशील देशों की प्राथमिकताओं को वैश्विक स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बैठक स्वच्छ ऊर्जा, हरित प्रौद्योगिकी और भविष्य की टिकाऊ ऊर्जा व्यवस्था के लिए सहयोग को और मजबूत करेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker