Trending

चीता परियोजना की प्रगति से संतुष्ट दिखीं राष्ट्रपति

President Murmu Expresses Satisfaction with Cheetah Project Progress

भोपाल/प्रतिनिधि : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान कूनो राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने चीता परियोजना के तहत किए जा रहे संरक्षण और संवर्धन कार्यों का अवलोकन किया।

यह भी पढ़िएः
US-ईरान वार्ता से क्रूड ऑयल 3% सस्ता

राष्ट्रपति मुर्मु ने कूनो में चीतों की बढ़ती संख्या, उनके प्राकृतिक आवास और परियोजना की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण के लिए राज्य सरकार और वन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। मंत्री कश्यप ने बताया कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान देश में चीता पुनर्स्थापना परियोजना का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। परियोजना के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और चीतों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जो वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker