Trending

US-ईरान वार्ता से क्रूड ऑयल 3% सस्ता

Crude Oil Prices Drop 3% Following US-Iran Talks

विशेष/प्रतिनिधि : अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में हुई उच्चस्तरीय वार्ता के पहले दौर का असर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार पर सकारात्मक रूप से दिखाई दिया है। बातचीत के बाद वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में कच्चा तेल 82 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था, लेकिन वार्ता के पहले चरण के पूरा होने के बाद कीमत घटकर लगभग 75 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई।

यह भी पढ़िएः
ब्रिटेन में सत्ता परिवर्तन, स्टारमर छोड़ेंगे PM पद

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत से पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ी है। इससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और तेल आपूर्ति को लेकर चिंताएं कम हुई हैं। बाजार विश्लेषकों के अनुसार यदि दोनों देशों के बीच आगे भी सकारात्मक प्रगति होती है तो अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में स्थिरता आ सकती है। इसका लाभ तेल आयातक देशों, विशेषकर भारत जैसे देशों को मिल सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker