ब्रिटेन में सत्ता परिवर्तन, स्टारमर छोड़ेंगे PM पद
Change of Leadership in Britain: Starmer to Step Down as PM
विशेष/प्रतिनिधि : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारमर ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह तब तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे, जब तक लेबर पार्टी नया नेता नहीं चुन लेती। लंदन स्थित प्रधानमंत्री आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए स्टारमर ने कहा कि वह पार्टी की भावना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए पद छोड़ रहे हैं। स्टारमर ने लेबर पार्टी की नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी (NEC) से नए नेता के चुनाव के लिए जल्द टाइमटेबल तय करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नए नेता के चुने जाने के बाद वह प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंप देंगे और अपने उत्तराधिकारी को पूरा समर्थन देंगे।
यह भी पढ़िएः परिषद चुनाव में महायुति का जलवा, नासिक में झटका
जुलाई 2024 में प्रधानमंत्री बने कीर स्टारमर पिछले कुछ समय से अपनी नीतियों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे थे। पार्टी के भीतर भी उनकी नेतृत्व क्षमता को लेकर असंतोष बढ़ रहा था। माना जा रहा है कि बढ़ते आंतरिक दबाव के चलते उन्होंने यह फैसला लिया है।



