Trending

परिषद चुनाव में महायुति का जलवा, नासिक में झटका

Mahayuti Dominates Council Elections; Setback in Nashik

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : महाराष्ट्र विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र की 17 सीटों में से 16 पर महायुति समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा है। केवल नासिक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल गीते ने महायुति के नरेंद्र दराडे को पराजित कर बड़ा उलटफेर किया।

जालना-छत्रपति संभाजीनगर सीट पर भाजपा के सुहास शिरसाट, भंडारा-गोंदिया में अविनाश ब्रह्मणकर, नागपुर में राजू पोतदार, जलगांव में नंदकिशोर महाजन तथा अमरावती में प्रवीण पोटे पाटिल ने जीत हासिल की। सांगली-सतारा में भाजपा के धैर्यशील कदम और परभणी-हिंगोली में महायुति के सईद खान विजयी रहे।

यह भी पढ़िएः
मानसून सत्र: किसानों के लिए ₹20,752 करोड़ मंजूर

इसके अलावा धाराशिव-लातूर-बीड में बसवराज पाटिल, नांदेड़ में अमरनाथ राजुरकर तथा सोलापुर में राजेंद्र राउत ने जीत दर्ज की। वहीं ठाणे, यवतमाल, रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, पुणे, वर्धा-गढ़चिरौली-चंद्रपुर और अहिल्यानगर की छह सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। चुनाव परिणामों ने राज्य की राजनीति में महायुति की मजबूत पकड़ को एक बार फिर साबित कर दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker