Trending

CBSE 12वीं रीवैल्यूएशन प्रक्रिया पूरी

CBSE Class 12 Re-evaluation Process Concluded

दिल्ली/प्रतिनिधी : सीबीएसई ने जानकारी दी है कि कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 के वेरिफिकेशन और रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जून से 7 जून के बीच सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई। बोर्ड के अनुसार इस अवधि में एक लाख 60 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने तीन लाख 8 हजार से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं के वेरिफिकेशन और रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया। सीबीएसई ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाए रखने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया।

यह भी पढ़िएः
देशभर में मौसम अलर्ट, कई राज्यों में लू और बारिश

साथ ही, किसी भी तकनीकी बाधा और साइबर हमले से बचाव के लिए विशेष साइबर सिक्योरिटी टीमें लगातार सिस्टम की निगरानी करती रहीं। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक, छात्रों की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि विद्यार्थी अपने परिणामों को लेकर अधिक जागरूक और गंभीर हैं। सीबीएसई ने भरोसा दिलाया है कि सभी आवेदनों की निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से जांच की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker