अमित शाह ने लॉन्च किया ‘विनिमय’ प्लेटफॉर्म
Amit Shah Launches ‘Vinimay’ Platform
दिल्ली/प्रतिनिधी : नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को भूमि बंदरगाह प्रबंधन प्रणाली “विनिमय” का उद्घाटन किया। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म भारत की भूमि सीमाओं पर माल ढुलाई और यात्री आवागमन को तेज, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अमित शाह ने कहा कि यह प्रणाली विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप आधुनिक और तकनीक आधारित सीमा प्रबंधन को मजबूत करेगी।
यह भी पढ़िएः सोमवती अमावस्या पर कटरा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन
उन्होंने बताया कि नई प्रणाली के जरिए लगभग 90 प्रतिशत कागजी प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। साथ ही सिंगल इलेक्ट्रॉनिक विंडो और स्वचालित नंबर प्लेट पहचान प्रणाली से बंदरगाहों पर प्रसंस्करण समय में बड़ी कमी आएगी। गृह मंत्री ने कहा कि 2014 में भूमि बंदरगाहों के जरिए व्यापार 5 हजार करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 83 हजार करोड़ रुपये पहुंच गया है। वर्तमान में देश में 15 भूमि बंदरगाह संचालित हैं और अगले दो-तीन वर्षों में 11 नए बंदरगाह शुरू किए जाएंगे।



