Trending

सोमवती अमावस्या पर कटरा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन

Katra-Haridwar Special Train for Somvati Amavasya

विशेष/प्रतिनिधी : उत्तर रेलवे के जम्मू डिवीजन ने सोमवती अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री माता वैष्णो देवी कटरा और हरिद्वार के बीच विशेष रेलगाड़ी चलाने का फैसला किया है। आकाशवाणी जम्मू के अनुसार, यह विशेष ट्रेन संख्या 04606/04605 कटरा–हरिद्वार–कटरा के बीच संचालित होगी। ट्रेन संख्या 04606 रविवार 14 जून को शाम 6:15 बजे कटरा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04605, 15 जून को शाम 5:20 बजे हरिद्वार से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7 बजे कटरा पहुंचेगी। यह पूरी तरह आरक्षित विशेष ट्रेन होगी, जिसमें कुल 16 कोच लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़िएः
PM मोदी की उपलब्धि पर विदेशी नेताओं ने दी बधाई

जम्मू रेलवे के मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक उचट सिंघल ने बताया कि सोमवती अमावस्या पर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker