Trending

PM मोदी की उपलब्धि पर विदेशी नेताओं ने दी बधाई

Foreign Leaders Congratulate PM Modi on His Achievement

विशेष/प्रतिनिधी : विश्व के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, विकासोन्मुख नीतियों और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका की सराहना की। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायका ने अपने संदेश में कहा कि यह उपलब्धि भारतीय जनता के प्रधानमंत्री मोदी पर लगातार जताए गए विश्वास का प्रतीक है। वहीं, पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने वीडियो संदेश जारी कर प्रधानमंत्री मोदी को प्रेरणादायक नेता बताया और भारत के साथ संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा जताई।

यह भी पढ़िएः
वाराणसी बना Easy Connect Flights का पहला शहर

त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला पर्सद-बिसेसर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर एक मजबूत आवाज बनकर उभरा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की साधारण पृष्ठभूमि से लेकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करने तक की यात्रा को प्रेरणादायक बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker