बंगाल चुनाव के बाद टीएमसी में घमासान
Turmoil within TMC following Bengal elections
दिल्ली/प्रतिनिधि : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को मिली करारी हार के बाद पार्टी के भीतर सियासी संकट गहराता जा रहा है। चुनाव परिणाम आने के बाद से ही टीएमसी में टूट और असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। बताया जा रहा है कि पार्टी के कई विधायक और सांसद नेतृत्व से नाराज हैं और लगातार अलग बैठकों का दौर जारी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी के भीतर ममता बनर्जी की पकड़ पहले जैसी मजबूत नहीं रह गई है।
यह भी पढ़िएः पश्चिम एशिया संघर्ष पर भारत ने जताई चिंता
हार के तुरंत बाद ममता बनर्जी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को हटाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी ताकतों को एकजुट करने की बात कही थी। हालांकि, विपक्ष को एकजुट करने के उनके दावे के बीच उनकी अपनी पार्टी में ही असंतोष बढ़ता दिखाई दे रहा है। टीएमसी के कई वरिष्ठ नेता सार्वजनिक रूप से पार्टी की रणनीति और नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में बंगाल की राजनीति में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।



