Trending

यमुना सफाई मिशन पर अमित शाह का बड़ा ऐलान

Amit Shah's Major Announcement on Yamuna Cleanup Mission

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि साफ और स्वच्छ यमुना प्रधानमंत्री Narendra Modi सरकार का संकल्प है और इसे जल्द पूरा करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को मिलकर काम करना होगा। यमुना जीर्णोद्धार परियोजना की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष के अंत तक 99 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे। अब तक 128 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार हो चुके हैं।

यह भी पढ़िएः
बंगाल चुनाव के बाद टीएमसी में घमासान

अमित शाह ने कहा कि परियोजना की प्रगति की हर 20 दिन में समीक्षा की जाएगी ताकि काम में तेजी लाई जा सके। बैठक में यह भी तय किया गया कि दिल्ली की डेयरियों का अपशिष्ट यमुना में जाने से रोकने के लिए दिल्ली नगर निगम और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इससे गोबर और अन्य अपशिष्ट को बायोगैस और खाद में बदला जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker