Trending

पनवेल में ‘माझी वसुंधरा 7.0’ के तहत वृक्षारोपण

Tree Plantation in Panvel under ‘Majhi Vasundhara 7.0’

पनवेल/ सान्वी देशपांडे : पनवेल महानगरपालिका ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘माझी वसुंधरा 7.0’ अभियान के तहत शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र बढ़ाना और विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना था। आयुक्त मंगेश चितले के मार्गदर्शन में न्यू पनवेल, कलंबोली, कामोठे और खारघर स्थित कई शिक्षण संस्थानों में पौधे लगाए गए। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, महापालिका अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।

यह भी पढ़िएः
100 दिन बाद भी नहीं थमा US-ईरान संकट

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पेड़ों के महत्व, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित विरासत तैयार करने का संदेश दिया गया। उपायुक्त स्वरूप खड़गे ने कहा कि पनवेल महानगरपालिका ‘माझी वसुंधरा 7.0’ अभियान के माध्यम से शहर को अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker