100 दिन बाद भी नहीं थमा US-ईरान संकट
US-Iran Crisis Persists After 100 Days
विशेष/प्रतिनिधि : अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष को 100 दिन पूरे हो चुके हैं। यह टकराव अब केवल दो देशों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन गया है। माना जा रहा है कि फरवरी के आखिर में अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद हालात तेजी से बिगड़ने लगे थे। इसके बाद मिसाइल हमलों, होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री यातायात पर खतरे और लेबनान में बढ़ते तनाव ने क्षेत्रीय संकट को और गहरा कर दिया।
यह भी पढ़िएः देवस्थान इनाम एक्ट का ड्राफ्ट फिलहाल सस्पेंड
इसी बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस संकेत को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई से संभावित मुलाकात की बात कही थी। अराघची ने इसे अवास्तविक बताते हुए कहा, “यथार्थवादी दुनिया में जियो।” इन घटनाओं के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।



