देवस्थान इनाम एक्ट का ड्राफ्ट फिलहाल सस्पेंड
Draft of Devasthan Inam Act Suspended for Now
नागपुर/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र के रेवेन्यू मिनिस्टर चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि महाराष्ट्र देवस्थान इनाम निर्मूलन एक्ट के ड्राफ्ट को फिलहाल सस्पेंड किया जा रहा है। नागपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि देवस्थानों और संबंधित पक्षों की ओर से बड़ी संख्या में आपत्तियां और सुझाव प्राप्त हुए हैं। इन्हीं आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि रेवेन्यू डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी विकास खड़गे की अध्यक्षता में एक संयुक्त कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी में दो डिविजनल कमिश्नर, दो डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, तीन डिप्टी सेक्रेटरी और 15 देवस्थान प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा।
यह भी पढ़िएः Om Birla: भारत के विकास में युवाशक्ति सबसे अहम
कमेटी सभी आपत्तियों और सुझावों का विस्तार से अध्ययन करेगी और उसके बाद नया कानून तैयार करने की दिशा में काम करेगी। सरकार ने 15 अगस्त तक सुनवाई प्रक्रिया पूरी करने और 15 सितंबर तक नया कानून लाने का लक्ष्य तय किया है। बावनकुले ने कहा कि सरकार सभी पक्षों का भरोसा जीतने और भ्रम दूर करने का प्रयास करेगी।



