ईरान ने इज़राइल पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें
Iran Fires Ballistic Missiles at Israel
विशेष/प्रतिनिधि : ईरान ने शुक्रवार देर रात इज़राइल पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर मिडिल ईस्ट में तनाव को फिर बढ़ा दिया। ईरान ने कहा कि यह हमला बेरूत में हुए इज़राइली एयरस्ट्राइक के जवाब में किया गया है। बेरूत में हुए हमले में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अप्रैल की शुरुआत में लागू हुए सीज़फायर के बाद यह ईरान का पहला बड़ा सैन्य हमला माना जा रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शांति बहाली और मध्यस्थता की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है।
यह भी पढ़िएः Rajya Sabha Elections: नामांकन का आखिरी दिन
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से जवाबी हमला न करने की अपील करेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा तो इसका असर पूरे मिडिल ईस्ट की सुरक्षा और वैश्विक राजनीति पर पड़ सकता है।



