Modi Government के 12 साल: नए भारत की उड़ान
12 Years of the Modi Government: The Ascent of a New India
दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री Jitendra Singh ने कहा कि देश में अवसर, इनोवेशन और आत्मविश्वास पर आधारित नए भारत का निर्माण हुआ है। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सुधारों, टेक्नोलॉजी के लोकतंत्रीकरण और नागरिक-केंद्रित नीतियों ने लोगों की सोच और भविष्य के प्रति नजरिए में बड़ा बदलाव लाया है।
यह भी पढ़िएः ईरान ने इज़राइल पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें
उन्होंने कहा कि भारत विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। डॉ. सिंह के अनुसार, देश की स्पेस इकॉनमी वर्तमान में लगभग 9 बिलियन डॉलर की है, जो अगले सात से आठ वर्षों में 45 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। उन्होंने बताया कि 2014 में जहां स्टार्टअप की संख्या 400 के आसपास थी, वहीं अब यह बढ़कर 2.3 लाख से अधिक हो गई है, जिससे लाखों रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।



