Rajya Sabha Elections: नामांकन का आखिरी दिन
Rajya Sabha Elections: Last Day for Nominations
दिल्ली/प्रतिनिधि : देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया तेज हो गई है। इन सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार, सभी सीटों पर 18 जून को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। राज्यसभा चुनाव जिन प्रमुख राज्यों में होने हैं, उनमें अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर और कर्नाटक शामिल हैं।
यह भी पढ़िएः BJP vs Congress: MP में दिलचस्प राज्यसभा मुकाबला
इन राज्यों से राज्यसभा के वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। रिक्त होने वाली सीटों को भरने के लिए चुनाव कार्यक्रम तय किया गया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजनीतिक तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी। वहीं, विभिन्न राजनीतिक दलों ने चुनाव जीतने के लिए अपने-अपने रणनीतिक समीकरण साधने शुरू कर दिए हैं।



