Trending

BJP vs Congress: MP में दिलचस्प राज्यसभा मुकाबला

BJP vs. Congress: Intriguing Rajya Sabha Contest in MP

मध्य प्रदेश/प्रतिनिधि : मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीसरी सीट का मुकाबला अब बेहद दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने देर रात मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को तीसरा उम्मीदवार घोषित कर सियासी हलचल बढ़ा दी है। अब उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन से होगा। दोनों उम्मीदवार सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। विधानसभा की वर्तमान स्थिति पर नजर डालें तो भाजपा के पास 164 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 63 विधायक मौजूद हैं। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 58 वोटों की जरूरत होती है।

यह भी पढ़िएः
AI और लोकतंत्र पर मंथन करेगा CPA सम्मेलन

भाजपा अपने संख्या बल के आधार पर दो सीटें आसानी से जीत सकती है, लेकिन तीसरी सीट के लिए पार्टी को करीब 10 अतिरिक्त वोट जुटाने होंगे। ऐसे में निर्दलीय और अन्य दलों के विधायकों की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है। अब सभी की नजरें क्रॉस वोटिंग और राजनीतिक रणनीति पर टिकी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker