Trending

AI और लोकतंत्र पर मंथन करेगा CPA सम्मेलन

CPA Conference to Deliberate on AI and Democracy

चंडीगढ़/प्रतिनिधि : हरियाणा विधानसभा की मेजबानी में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के भारतीय क्षेत्र उत्तरी जोन-2 सम्मेलन का उद्घाटन कल चंडीगढ़ में होगा। यह महत्वपूर्ण सम्मेलन बुधवार तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधि और संसदीय विशेषज्ञ भाग लेंगे। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने जानकारी दी कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित 15 राज्यों की विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारी और विधायक शामिल होंगे।

सम्मेलन के दौरान राष्ट्र निर्माण में विधानमंडलों की भूमिका, विकसित भारत-2047 की परिकल्पना और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे समकालीन विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके अलावा लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने, विधायी प्रक्रियाओं में सुधार और सुशासन को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न सत्र भी आयोजित होंगे। यह सम्मेलन संसदीय लोकतंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker