भारत के प्रग्नानंद ने जीता नॉर्वे शतरंज खिताब
India's Praggnanandhaa Wins Norway Chess Title
विशेष/प्रतिनिधि : आर. प्रग्नानंद ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। ओस्लो में खेले गए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के अंतिम दौर में प्रग्नानंद ने जर्मनी के ग्रैंडमास्टर विंसेंट कीमर को हराकर तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। इसी जीत के साथ वह 18 अंकों के साथ चैंपियन बने और नॉर्वे शतरंज का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।
यह भी पढ़िएः देशभर में बारिश, आंधी और लू का डबल अटैक
टूर्नामेंट की शुरुआत में तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रग्नानंद ने शानदार वापसी करते हुए लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि उन्होंने विश्व नंबर एक मैग्नस कार्लसन के खिलाफ भी दो क्लासिकल मुकाबले जीते। अमेरिका के वेस्ली सो 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अलीरेज़ा फ़िरोज़जा तीसरे स्थान पर रहे। डी. गुकेश का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। प्रग्नानंद की इस ऐतिहासिक जीत से भारतीय शतरंज जगत में खुशी की लहर है।



