देशभर में बारिश, आंधी और लू का डबल अटैक
IMD Alert: Nationwide 'Double Whammy' of Rain, Storms, and Heatwaves
दिल्ली/प्रतिनिधि : मौसम विभाग ने आज केरलम और माहे में तेज बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर पूर्वी भारत, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल के कुछ हिस्सों में भी आज मूसलाधार बारिश की आशंका है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़िएः पद्म पुरस्कार-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में बिजली कडकने और तेज हवाओं के साथ तूफान आने की आशंका है। वहीं बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और राजस्थान में आज आंधी-तूफान की आशंका है। मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश में आज लू चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने ओडिशा में भी आज गर्म और उमस भरे मौसम रहने की संभावना है।



