Trending

दिल्ली में होटल में लगी भीषण आग, 21 की मौत

Massive Fire at Delhi Hotel; 21 Dead

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में लगी भीषण आग ने 21 लोगों की जान ले ली। दिल्ली पुलिस के अनुसार मृतकों में नौ भारतीय और 12 विदेशी नागरिक शामिल हैं। हादसे के बाद कुल 49 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से 21 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, आठ घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य का इलाज जारी है।

यह भी पढ़िएः
वाराणसी में दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन शुरू

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और होटल मालिक लवकेश बजाज को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद दिल्ली सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही राजधानी में अवैध संपत्तियों, अनधिकृत गेस्ट हाउसों और अग्नि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की घोषणा की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker