Trending

वाराणसी में दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन शुरू

Two-Day BRICS Conference Begins in Varanasi

वाराणसी/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज से ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की दूसरी बैठक का शुभारंभ हो गया। दो दिनों तक चलने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में चीन, ब्राज़ील, मिस्र, इथियोपिया और इंडोनेशिया समेत 11 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में वरिष्ठ राजनयिक, नीति-निर्माता और संस्कृति विशेषज्ञ सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने, विरासत संरक्षण और आपसी साझेदारी को मजबूत करने जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़िएः
बंगाल दौरे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

वाराणसी, जो भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का प्रमुख केंद्र माना जाता है, एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। इससे पहले जी-20 बैठकों के सफल आयोजन के बाद अब ब्रिक्स देशों की यह अहम बैठक शहर की वैश्विक प्रतिष्ठा को और बढ़ाने वाली मानी जा रही है। बैठक के दौरान सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker