बंगाल दौरे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
Railway Minister Ashwini Vaishnaw on Bengal Visit
बंगाल/प्रतिनिधि : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य में लंबित रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। रेल मंत्री नबान्न सभागार में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में शामिल होंगे। बैठक में पूर्वी रेलवे, दक्षिण-पूर्वी रेलवे, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे तथा मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक भी मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़िएः नैतिक शासन लोकतंत्र की मजबूत नींव: उपराष्ट्रपति
बैठक में नई रेल लाइनों, स्टेशन आधुनिकीकरण, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। रेलवे मंत्रालय राज्य में रुकी हुई परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने की दिशा में कदम उठाने की तैयारी में है। वहीं, संसद की रेलवे संबंधी स्थायी समिति के सदस्य भी शनिवार दोपहर कोलकाता पहुंचेंगे। समिति के सदस्य शाम को रेलवे से जुड़े विभिन्न संगठनों और अधिकारियों के साथ बैठक कर रेलवे सेवाओं, विकास कार्यों और यात्रियों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे।



