Trending

भारत की अध्यक्षता में BRICS की अहम बैठक

Key BRICS Meeting Under India's Chairmanship

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पहली ब्रिक्स एंटी-करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक का नेतृत्व कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा किया गया। बैठक में सदस्य देशों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्त रणनीति बनाने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़िएः
पनवेल भाताण में जमीन ट्रांसफर पर ग्रामीण आक्रोश

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अनुसार बैठक में अवैध संपत्तियों की पहचान, उनकी वापसी के लिए सहयोग, सीमा पार भ्रष्टाचार से निपटने और तकनीक आधारित पारदर्शी शासन व्यवस्था को बढ़ावा देने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने कहा कि मजबूत संस्थान, जवाबदेही और डिजिटल गवर्नेंस भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए बेहद आवश्यक हैं। बैठक में सदस्य देशों ने भ्रष्टाचार विरोधी तंत्र को और प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता जताई। अगली ब्रिक्स एंटी-करप्शन वर्किंग ग्रुप बैठक अगस्त महीने में तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker