Trending

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत में अलर्ट

Alert in India Amidst West Asia Crisis

दिल्ली/प्रतिनिधी : पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों को 30 दिन का एलपीजी भंडार सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने नई दिल्ली में बताया कि सरकार देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने के लिए रणनीतिक भंडार क्षमता बढ़ाने पर काम कर रही है।

यह भी पढ़िएः
म्यांमार के राष्ट्रपति आज से भारत दौरा पर

उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा किसी भी एलपीजी वितरक केंद्र पर कमी की सूचना नहीं मिली है। विदेश मंत्रालय के अपर सचिव असीम महाजन ने कहा कि पश्चिम एशिया में भारतीय दूतावास नागरिकों की सहायता कर रहे हैं और अतिरिक्त उड़ानें भी संचालित की जा रही हैं। वहीं, होर्मुज जलडमरूमध्य से 2.7 लाख मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर भारतीय पोत सुरक्षित निकल चुका है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker