म्यांमार के राष्ट्रपति आज से भारत दौरा पर
Myanmar President Begins Visit to India Today
विशेष/प्रतिनिधी : म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग 30 मई से 3 जून तक भारत दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस दौरान राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग दिल्ली, मुंबई और बिहार का दौरा करेंगे। शनिवार सुबह वे गया पहुंचेंगे, जहां महाबोधि मंदिर और सुजाता मंदिर में दर्शन करेंगे। बौद्ध धर्म से जुड़े इन स्थलों की यात्रा को भारत और म्यांमार के सांस्कृतिक व धार्मिक संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, कनेक्टिविटी, सुरक्षा और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा होगी।
यह भी पढ़िएः UP में 17 नए संग्रहालय परियोजनाओं को मंजूरी
राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा म्यांमार-भारत बिजनेस फोरम में दोनों देशों के कारोबारी प्रतिनिधि शामिल होंगे। एक जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी उनकी मुलाकात प्रस्तावित है।



