UP में 17 नए संग्रहालय परियोजनाओं को मंजूरी
17 New Museum Projects Approved in UP
उत्तर प्रदेश/प्रतिनिधी : उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में संस्कृति विभाग के तहत संग्रहालयों की स्थापना, विकास और क्यूरेशन की 17 नई परियोजनाएं प्रस्तावित की हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने बताया कि इन परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, दुर्लभ ऐतिहासिक वस्तुओं और गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। गोरखपुर में गौरव संग्रहालय के क्यूरेशन हेतु 22.50 करोड़ रुपये, कन्नौज में बाल संग्रहालय के लिए 15 करोड़ रुपये तथा फर्रुखाबाद में संग्रहालय स्थापना हेतु 24.50 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।
यह भी पढ़िएः मंत्री गणेश नाइक का वन्यजीव सुरक्षा एक्शन प्लान
वहीं, लखनऊ और मथुरा के राज्य संग्रहालयों के उच्चीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए क्रमशः 150 करोड़ और 100 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। चित्रकूट, झांसी, आजमगढ़ और सोनभद्र सहित कई जिलों में भी संग्रहालय और सांस्कृतिक केंद्र विकसित किए जाएंगे।



