Trending

मंत्री गणेश नाइक का वन्यजीव सुरक्षा एक्शन प्लान

Forest Minister Ganesh Naik's Wildlife Protection Action Plan

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : महाराष्ट्र में इंसान और जंगली जानवरों के बीच बढ़ते टकराव को रोकने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य के 1,000 गांवों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित अलर्ट सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे जंगली जानवरों की गतिविधियों की समय रहते जानकारी मिल सकेगी। फॉरेस्ट मिनिस्टर गणेश नाइक ने अधिकारियों को जंगली जानवरों के हमलों को रोकने के लिए तुरंत प्रभावी उपाय लागू करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़िएः
एशियन U-23 रेसलिंग में भारत का जलवा

स्टेट वाइल्डलाइफ बोर्ड की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में 260 करोड़ रुपये के एक्शन प्लान को मंजूरी दी गई। इस योजना के तहत 10 कंट्रोल रूम, 10 ट्रीटमेंट सेंटर और 2 रेस्क्यू सेंटर बनाए जाएंगे। साथ ही करीब 2,000 लोगों की रेस्क्यू और रिस्पॉन्स टीम गठित की जाएगी, जिसमें गांव के लोगों को भी शामिल किया जाएगा। माना जा रहा है कि AI तकनीक और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम से इंसान और वन्यजीवों के बीच संघर्ष को कम करने में बड़ी मदद मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker