Trending

एशियन U-23 रेसलिंग में भारत का जलवा

India Shines at Asian U-23 Wrestling Championships

विशेष/प्रतिनिधि : वियतनाम में आयोजित एशियन U-23 रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की फ्रीस्टाइल टीम कैटेगरी का ऐतिहासिक खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने मजबूत किर्गिस्तान और कजाकिस्तान जैसी टीमों को पीछे छोड़ते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। पूरे टूर्नामेंट में भारत ने कुल 27 पदक जीतकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इनमें 11 गोल्ड, 7 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं। पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवानों ने सबसे ज्यादा 9 पदक जीतकर टीम की सफलता में अहम योगदान दिया।

यह भी पढ़िएः
CBSE भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से इनकार

महिला रेसलिंग टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 पदक अपने नाम किए, जिनमें 6 गोल्ड मेडल शामिल हैं। वहीं ग्रीको-रोमन टीम ने 8 पदक जीतकर भारत की झोली भरी। इस शानदार प्रदर्शन ने एशियाई रेसलिंग मंच पर भारत के बढ़ते दबदबे को फिर साबित कर दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker