Trending

भारत-कनाडा आर्थिक रिश्तों को नई मजबूती

New Momentum for India-Canada Economic Ties

विशेष/प्रतिनिधि : कनाडा दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने टोरंटो में वरिष्ठ कनाडाई उद्योगपतियों और संस्थागत निवेशकों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना और रणनीतिक क्षेत्रों में निवेश एवं तकनीकी साझेदारी को बढ़ावा देना था। मिनिस्टीरियल सेशन को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और कनाडा के आर्थिक संबंधों का अगला अध्याय आपसी भरोसे पर आधारित होगा, जिससे दोनों देशों को साझा समृद्धि का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़िएः
ताडोबा में बाघ गायब, फ़ोटोग्राफ़र हिरासत में

उन्होंने बताया कि दोनों देश व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। गोयल ने कहा कि भारत आने वाले तीन दशकों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों में निवेश के नए अवसरों पर भी जोर दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker