Trending

ताडोबा में बाघ गायब, फ़ोटोग्राफ़र हिरासत में

Tigers Go Missing in Tadoba; Photographer Detained

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : ताडोबा अंधारी टाइगर रिज़र्व इलाके में बाघों के गायब होने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। वन विभाग ने बेंगलुरु के एक वन्यजीव फ़ोटोग्राफ़र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। ताडोबा और आसपास के जंगलों में कुछ बाघ लंबे समय से दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिसके चलते शिकार की आशंका जताई जा रही है। जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या संबंधित फ़ोटोग्राफ़र ने बाघों की लोकेशन शिकारियों तक पहुंचाई थी।

यह भी पढ़िएः
साइकिल पर लाइब्रेरी लेकर निकले वामन इंगले

जानकारी के अनुसार, आरोपी पिछले कई दिनों से लगातार सफारी कर रहा था और उस पर नियमों के उल्लंघन के आरोप हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि वह बाघों को आकर्षित करने के लिए जंगल में मांस ले जाता था। कुछ स्थानों पर जानवरों को बांधने की भी आशंका जताई गई है। मामले में कुछ जिप्सी ड्राइवरों और गाइडों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। वन विभाग ने मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य सामान जब्त कर लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker