साइकिल पर लाइब्रेरी लेकर निकले वामन इंगले
Vaman Ingle Sets Out with a Mobile Library on His Bicycle
वाशिम/प्रतिनिधि : वाशिम जिले के दाव्हा गांव के स्वच्छता एंबेसडर वामन इंगले इन दिनों अपने अनोखे अभियान से पूरे महाराष्ट्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। संतों और महापुरुषों के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने साइकिल यात्रा के माध्यम से स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता और पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने का अभियान शुरू किया है। वामन इंगले अपनी साइकिल पर एक छोटी लाइब्रेरी लेकर गांव-गांव पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़िएः कोलकाता में इंटरनेशनल योगा डे का मुख्य आयोजन
उनकी साइकिल पर संत गाडगे बाबा, महात्मा गांधी, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर और संत तुकडोजी महाराज के विचारों वाली किताबें रखी गई हैं, जिन्हें वे युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों को पढ़ने के लिए उपलब्ध कराते हैं। वे जहां भी जाते हैं, वहां लोगों को गांव की सड़कों, मंदिर परिसर और सार्वजनिक स्थानों की सफाई के लिए प्रेरित करते हैं। ‘स्वच्छ गांव, सुंदर गांव और पढ़ने वाला समाज’ का संदेश देने वाली उनकी यह सादगीपूर्ण पहल लोगों को खूब पसंद आ रही है।


