Trending

कोलकाता में इंटरनेशनल योगा डे का मुख्य आयोजन

Main International Yoga Day Event to be Held in Kolkata

मध्य प्रदेश/प्रतिनिधि : इस साल 21 जून को आयोजित होने वाले इंटरनेशनल योगा डे का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता में होगा। यह जानकारी केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दी। इंटरनेशनल योगा डे के काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत उन्होंने योगा पार्क और ‘योग संगम’ पोर्टल का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़िएः
Gujarat: बड़ा ड्रग्स ऑपरेशन, 115 KG कोकीन बरामद

प्रतापराव जाधव ने बताया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम “हेल्दी एजिंग के लिए योग” रखी गई है। उन्होंने कहा कि योग को केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना जरूरी है। योग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने खजुराहो और छतरपुर को ऐतिहासिक विरासत, आध्यात्मिकता और विकास का केंद्र बताते हुए कहा कि योग एक स्वस्थ और प्रगतिशील समाज की मजबूत नींव है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker