Trending

Gujarat: बड़ा ड्रग्स ऑपरेशन, 115 KG कोकीन बरामद

Major Drugs Operation in Gujarat: 115 kg of Cocaine Seized

गुजरात/प्रतिनिधि : भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) और गुजरात ATS ने समुद्र के रास्ते होने वाली ड्रग्स तस्करी के खिलाफ एक बड़ा संयुक्त ऑपरेशन अंजाम दिया है। यह कार्रवाई गुजरात के मुंद्रा तट के पास समुद्र में 25 और 26 मई की दरमियानी रात को की गई। गुजरात ATS से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर इंडियन कोस्ट गार्ड ने समुद्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

यह भी पढ़िएः
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली मंज़ूरी

ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों ने देखा कि MV Europe नामक जहाज़ से कुछ संदिग्ध बैग समुद्र में फेंके जा रहे हैं। मुंद्रा तट से करीब 5 नॉटिकल मील दूर समुद्र में फेंके गए इन बैगों को तुरंत बाहर निकाला गया। जांच में बैगों से 1-1 किलो वजन के कुल 115 पैकेट कोकीन बरामद हुए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1,150 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फिलहाल जहाज़ को आगे की जांच के लिए पोर्ट पर लाया गया है और विभिन्न एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker