Trending

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली मंज़ूरी

India's First Hydrogen Train Approved

दिल्ली/प्रतिनिधि : रेलवे मिनिस्ट्री ने देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल-बेस्ड ट्रेन चलाने को मंज़ूरी दे दी है। यह 10 कोच वाली डीईएमयू ट्रेन हरियाणा के जींद-सोनीपत रूट पर चलाई जाएगी। रेलवे बोर्ड ने 22 मई 2026 को इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को आधिकारिक मंज़ूरी दी। यह ट्रेन पारंपरिक डीज़ल इंजन की जगह हाइड्रोजन फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी। हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के रासायनिक प्रक्रिया से बिजली तैयार की जाएगी, जिससे ट्रेन संचालित होगी।

यह भी पढ़िएः
CM फडणवीस की जल शक्ति मंत्री संग अहम बैठक

इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे प्रदूषण नहीं होता और केवल पानी की भाप निकलती है। इसी वजह से इसे “ग्रीन ट्रेन” कहा जा रहा है। रेलवे मंत्रालय के अनुसार, ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इसमें दो ड्राइविंग पावर कार और आठ यात्री कोच होंगे। हर पावर कार में 1200 किलोवॉट का हाइड्रोजन फ्यूल सेल लगाया जाएगा। कुल 2400 किलोवॉट क्षमता वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली ब्रॉड गेज हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker